Wednesday, 15 January 2014

kisi bhi sarkar ko badnam karne ke liye ye chehre kafi hai

पटना ब्लास्ट आरोपी इम्तियाज ने खोले कई राज, बताए आतंकियों के नाम

 पटना के गांधी मैदान में सीरियल ब्लास्ट के आरोपी इम्तियाज अंसारी ने एनआईए को दस आतंकियों के नाम बताए हैं। इनमें से सात बिहार के हैं और तीन झारखंड के। सभी दस आतंकी सात जुलाई को बोधगया और 27 अक्टूबर के पटना सीरियल ब्लास्ट में शामिल थे।
एनआईए की टीम बोधगया ब्लास्ट के सिलसिले में जांच के लिए रांची आई थी। जांच अधिकारियों ने इम्तियाज के परिजनों से भी पूछताछ की। एनआईए को तहसीन अख्तर, हैदर, वकास, तौफीक और नुमान की तलाश है। तहसीन, हैदर और वकास पर 10 लाख जबकि तौफीक और नुमान पर पांच लाख का इनाम है। इन पर पटना सीरियल ब्लास्ट में शामिल रहने का आरोप है।   

इनके बताए नाम 
रियाज भटकल, इकबाल भटकल, मोहसिन चौधरी, आमिर रजा खान, तहसीन  अख्तर, डॉ. शाहनवाज आलम, असदुल्ला अख्तर, आरिज खान, मो. खालिद और  मिर्जा सदाब बेग।

No comments:

Post a Comment