सात चरण में पड़ेंग वोटचुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतदान शुरू होने की तारीख संभवत: 7 से 10 अप्रैल के बीच हो सकती है. हालांकि चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है. फिलहाल सात चरणों का विचार है जिसे कम करके छह चरणों तक सीमित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच पांच चरणों में हुए थे.
प्रथम चरण में नक्सल क्षेत्र
केंद्रीय गृह मंत्रालय, राज्य सरकारों, अर्धसैनिक बलों और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ विचार -विमर्श पूरा हो चुका है. सूत्रों ने कहा कि बलों के अधिक से अधिक इस्तेमाल की योजना है. पहले चरण में कुछ नक्सल प्रभावित राज्यों और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में मतदान होने की संभावना है. यहां विस चुनाव भी : आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और सिक्किम विधानसभाओं के चुनाव भी होंगे.
No comments:
Post a Comment